आमिर खान।। इंदौर में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रात 8 बजे से 2 बजे तक चलाए गए विशेष सरप्राइज चेकिंग अभियान में लगभग 950 बदमाशों की जांच की गई, जिनमें से 377 पर विभिन्न धाराओं के तहत उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 163 लापरवाह चालकों के खिलाफ 185 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध शराब और मादक पदार्थों के सेवन पर भी दर्जनों कार्रवाई हुई। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह और आर.के. सिंह के निर्देशन में शहर के चारों जोन में 26-27 दिसंबर की दरमियानी रात को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और फोर्स ने गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग की।अभियान के प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:– कुल लगभग 950 बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 377 पर विभिन्न कानूनी कार्रवाई की गई।– 126 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिसमें 8 स्थाई, 47 गिरफ्तारी, 71 जमानती वारंट तथा 71 समंस शामिल हैं।– शराब पीकर वाहन चलाने वाले 163 लापरवाह चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई।– सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब सेवन के 18 प्रकरण और अवैध मादक पदार्थ सेवन के 7 प्रकरण दर्ज कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई।– आदतन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: BNSS की विभिन्न धाराओं (170, 129, 126B/135(3), 141-1ख) के तहत कुल 73 बदमाशों पर कार्यवाही।– हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से 573 से अधिक अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों (गुंडे, नकबजने, लुटेरे, चाकूबाज, निगरानीशुदा बदमाश, जिलाबदर, रासुका बदमाश आदि) की जांच की गई और उन्हें अपराध न करने की हिदायत दी गई।– अंतर्राज्यीय और राज्यीय बसों एवं ट्रकों के चालकों की ब्रीथ एनलाइजर से विशेष जांच।– कई फरार अपराधियों को गिरफ्त में लिया गया, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस ने चेक किए गए सभी बदमाशों से डोजियर भरवाए और उन्हें भविष्य में कोई अपराध न करने की सख्त चेतावनी दी।पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी ने बताया कि नए साल के मौके पर शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया। गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि कोई भी अपराध करने की हिम्मत न कर सके।इंदौर पुलिस का यह सख्त रुख नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देर रात तक चल रहे पब और बार को पुलिस ने किया सील बच्चों को अर्धनग्न कर घुमाया, तिलक और कलावे पर लगाई रोक, स्कूल में छात्रों से अमानवीय व्यवहार ,लगा 1 लाख का जुर्माना