गुलाब बाग कॉलोनी में अवैध निर्माण हटाया, तलवाली तालाब के पास अवैध निर्माण हटाने के लिए मांगा समय

इंदौर. आयुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 22 में तलवाली चंदा एवं गुलाब बाग कॉलोनी में रिमूवल कार्यवाही कि गई। अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने बताया कि आयुक्त निर्देशानुसार झोन क्रमांक 22 वार्ड क्रमांक 31 के अंतर्गत गुलाब बाग कॉलोनी में 1000 स्क्वायर फीट पर बने जी प्लस वन के अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।

जोन क्रमांक 22 वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत तलावली चांदा तालाब के पास अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को हटाने की रिमूवल विभाग द्वारा करवाई के दौरान संबंधित मालिक द्वारा अवैध निर्माण हटाने के लिए 5 दिन का समय मांगने पर, निगम द्वारा भवन मलिक को समय देते हुए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए।

Unknown's avatar

By

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading