इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कबड्डी की स्टेट लेवल खिलाड़ी रह चुकी एक महिला के साथ कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे एमडी (मेथिलीन डाइऑक्सी मेथमफेटामाइन) जैसा नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उसके साथियों के साथ मिलकर बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब उसके चार साल के मासूम बच्चे के सामने किया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह एजाज खान नामक युवक के साथ रह रही थी। इसी दौरान एजाज और उसके दोस्तों ने उसे नशे की गोली देकर लगातार कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आगे बताया कि वह कबड्डी में स्टेट स्तर की मशहूर खिलाड़ी रह चुकी है और नेशनल स्तर पर भी उसका चयन हो चुका था, लेकिन पिता की गंभीर बीमारी के कारण वह आगे खेल नहीं पाई और करियर छोड़ना पड़ा।मामला तब सामने आया जब पीड़िता हिंदू संगठन के लोगों के साथ लसूडिया थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थाने ने दुष्कर्म (धारा 376) सहित अन्य गंभीर धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की और जांच के लिए इसे खजराना थाने को ट्रांसफर कर दिया। लसूडिया पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी एजाज खान और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि बच्चे की मौजूदगी में हुई इस घटना को लेकर बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।यह घटना शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रिसमस ट्री में तोड़फोड़, ‘पश्चिमी संस्कृति’ के विरोध में हंगामा इंदौर : झोन क्रमांक 22 के अंतर्गत रिमूवल कार्यवाही