द हब फूड स्ट्रीट पर घटना, धर्म संबंधी नारेबाजी; पुलिस जांच शुरूइंदौर (स्कीम नंबर-78)। प्रदीप चौधरी।। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के लोकप्रिय द हब फूड स्ट्रीट में लगाए गए क्रिसमस ट्री के साथ तोड़फोड़ की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया। गुरुवार रात (25 दिसंबर 2025) करीब 10 बजे कुछ युवकों ने कथित तौर पर ‘पश्चिमी संस्कृति’ के प्रभाव का विरोध करते हुए क्रिसमस ट्री उखाड़ फेंका और सजावटी लाइट्स को नुकसान पहुंचाया।मौके पर मौजूद लोगों ने इस दौरान धर्म संबंधी नारेबाजी की, जिसमें “जय श्री राम” जैसे उद्घोष सुनाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माने। काफी देर बाद सूचना मिलने पर लसूडिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो की जांच चल रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह घटना क्रिसमस के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में हुई अन्य तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी में जुड़ गई है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का दावा किया है, लेकिन स्थानीय लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनरेगा का खात्मा : संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांतों पर बुलडोजर इंदौर: कबड्डी की स्टेट लेवल पूर्व खिलाड़ी के साथ क्रूर दुष्कर्म, बच्चे के सामने दी नशे की गोली