बालाघाट, 23 दिसंबर 2025 (विशेष प्रतिनिधि): नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बालाघाट जिला पुलिस द्वारा एकल सुविधा केंद्र के माध्यम से चौथे चरण में उकवा में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में लगभग 1000 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के युवा शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन की ओर अग्रसर हैं।मेले का आयोजन पुलिस चौकी उकवा, थाना रूपझर में किया गया, जहां प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता की। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), सीआईआई फाउंडेशन छिंदवाड़ा और प्रथम फाउंडेशन जबलपुर जैसी संस्थाओं ने युवाओं को तकनीकी, गैर-तकनीकी और सेवा क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी। साथ ही, प्राथमिक चयन प्रक्रिया भी संपन्न की गई, जिससे कई युवाओं को तत्काल अवसर मिलने की संभावना बनी।बालाघाट जिला पुलिस की यह अभिनव पहल नक्सल प्रभावित ग्रामों के युवाओं को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पर भी रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बनी है। एकल सुविधा केंद्र के जरिए युवाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे रोजगार प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक आयोजित रोजगार मेलों के माध्यम से सैकड़ों युवक-युवतियों को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जा चुका है, जिससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि पुलिस और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।इस मेले की सफलता से प्रेरित होकर जिला पुलिस बालाघाट भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखेगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्थायी आजीविका, कौशल विकास और सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल सकें। इससे क्षेत्र का समग्र और सतत विकास सुनिश्चित होगा। मेले में उपस्थित युवाओं ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें नकारात्मक प्रभावों से दूर रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चूना-पत्थर फैक्ट्री के विरोध में कुक्षी में धरना दिया बड़नगर में ऑटो-ई-रिक्शा चालकों के लिए सख्त नियम, अब बिना थाना आबंटित नंबर के नहीं चल सकेंगे वाहन