छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज पोला ग्राउंड में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले भर से चयनित विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।मंत्री श्री सारंग ने विक्रम पुरस्कार से कुश्ती खिलाड़ी सुश्री शिवानी पवार, पावर लिफ्टिंग में 40 वर्षों से उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले विश्वामित्र अवॉर्डी श्री के.आर. तिवारी, टेबल टेनिस के क्षेत्र में जिले को पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया तथा 87 वर्ष की आयु में भी सक्रिय पूर्व जिला खेल अधिकारी इब्राहिम खान को सम्मानित किया।रिकॉर्ड पंजीयन: प्रदेश में प्रथम, देश में सातवां स्थानइस महोत्सव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही 1 लाख 85 हजार प्रतिभागियों का पंजीयन, जिसमें 35 से अधिक खेल स्पर्धाएं शामिल थीं। इस संख्या के साथ छिंदवाड़ा जिला मध्य प्रदेश में प्रथम तथा पूरे देश में सातवें स्थान पर रहा। मंत्री श्री सारंग ने सांसद श्री विवेक बंटी साहू को इस सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता जिले में खेल प्रतिभाओं की प्रचुरता का प्रमाण है।उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि खेलों के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार खेलों को नई दिशा दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश ने शीर्ष स्थानों पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खेल अधोसंरचना के लिए बड़ी घोषणाएंमंत्री श्री सारंग ने जिले में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:– 10 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रदेश स्तर पर मध्य प्रदेश यूथ गेम्स (खेलो एमपी यूथ गेम्स) का आयोजन होगा।– सांसद श्री साहू की मांग पर खेलो इंडिया गेम्स के लिए आरक्षित खेल परिसर की भूमि पर कार्य शुरू करने हेतु एक सप्ताह के भीतर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।– जिले में तैराकों के लिए स्विमिंग पूल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।– छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक खेल परिसर बनाए जाएंगे।ऐतिहासिक आयोजन: सांसद श्री साहूसांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि 1 लाख 85 हजार पंजीयन जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह महोत्सव 29 अगस्त 2025 से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न खेल मैदानों का जीर्णोद्धार किया गया तथा गांव-गांव तक प्रतियोगिताएं पहुंचाई गईं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के **फिट इंडिया** अभियान की भावना से प्रेरित है।समारोह में अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह, श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक प. रमेश दुबे सहित कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण, महापौर श्री विक्रम अहके, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं उत्साही जनसमूह उपस्थित रहा।यह आयोजन जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम ई-मेल हैक से बैंक अकाउंट तक खतरा.