MP।। ई-मेल हैक से बैंक अकाउंट तक खतरा, करोड़ों लॉग-इन डिटेल्स लीक; डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और फर्जी कॉल से बढ़ी साइबर ठगी, साइबर पुलिस ने पासवर्ड बदलने और 2FA की दी सलाहमध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया है कि हाल ही में करीब 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स की ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लगने का मामला सामने आया है।मध्य प्रदेश स्टेट साइबर पुलिस ने लोगों को आगाह किया है। एडवाइजरी में कहा है कि ई-मेल अकाउंट हैक हो जाए तो अपराधी इससे सोशल मीडिया अकाउंट्स, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य एप्स तक भी पहुंच बना सकते हैं। इससे बचने के लिए आप पासवर्ड को तुरंत रीसेट करें।स्टेट साइबर पुलिस के मुताबिक चेतावनी डेटा लीक और साइबर ठगी के खतरे को देखते हुए पहले से सतर्क करने की पहल है। समय रहते पासवर्ड बदलना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना और अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग पासवर्ड रखना सबसे प्रभावी बचाव है। स्टेट साइबर एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया कि देशभर में 68 करोड़ इंटरनेट यूजर के ईमेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के पास होने का अनुमान है। प्रत्येक वेबसाइट या ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखने चाहिए। संदिग्ध ईमेल, एसएमएस, लिंक पर क्लिक न करें। अनजान ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन न करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छिंदवाड़ा में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में हुई ऐतिहासिक उपलब्धि सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियांजे.पी. नड्डा को CM मोहन यादव ने दिखाए 29 किमी लंबे शिप्रा घाटों का प्लान