इंदौर। प्रदीप चौधरी। (मध्य प्रदेश):महाराजा यशवंतराव (एमवाई) अस्पताल एवं एमजीएम मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। सूत्रों के अनुसार, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों से गंभीर लापरवाही के कारण ब्लैकलिस्टेड भारत विकास ग्रुप (BVG) कंपनी को HLL इंफ्रा टेक सर्विसेज (HITES) ने अस्पताल में सुरक्षा और हाउसकीपिंग का काम सौंप दिया है। यह नियुक्ति मेडिकल एजुकेशन विभाग (DME) की स्पष्ट मना के बावजूद की गई है।हाल ही में नवजात शिशुओं को चूहा काटने की घटनाओं के बाद पुरानी एजेंसी को हटाया गया था। इसके बाद HLL ने बिना राज्य सरकार की मंजूरी के BVG को ठेका दे दिया। दिसंबर की शुरुआत में BVG के गार्ड और कर्मचारी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर पहुंच गए, लेकिन एमजीएम डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने उन्हें मान्यता देने से इनकार कर दिया और स्पष्ट कहा कि कंपनी को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने कई कर्मचारियों को परिसर से बाहर जाने को कहा।ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर बड़ा सवाल.?BVG को 2018-19 में मध्य प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों से PASARA लाइसेंस न होने, स्टाफ की कमी, वेतन देरी और अन्य गंभीर लापरवाही के कारण हटाया गया था। DME ने HLL को दो बार चेतावनी दी कि ऐसी कंपनियों को नियुक्त न करें और कोई भी ठेका बिना पूर्व अनुमति के न दें। फिर भी HLL ने मनमानी की, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षा का जिम्मा किस पर? एमवाई अस्पताल मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां रोजाना हजारों मरीज और परिजन आते हैं। आए दिन डॉक्टरों-स्टाफ पर हमले, मारपीट और विवाद की घटनाएं होती हैं। बिना मान्य सुरक्षा एजेंसी के कोई अनहोनी हुई तो जिम्मेदारी किसकी होगी? जूनियर डॉक्टर्स पहले से ही मजबूत सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।डॉक्टरों और मरीजों की सुरक्षा अब खतरे में है। यह मामला अस्पताल प्रशासन और HLL की लापरवाही को उजागर करता है। देखना होगा कि सरकार कितनी जल्दी हस्तक्षेप करती है और स्थायी, विश्वसनीय व्यवस्था बहाल करती है।डॉक्टर और मरीजों की सुरक्षा की बात, किसके जिम्मे? उम्मीद है कि जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे, वरना स्टाफ और मरीजों की जान जोखिम में रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एमवाई अस्पताल के शौचालयों में गंदगी का कहर: मरीजों की सेहत पर खतरा! कष्टभंजन देदला धाम पर हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलनः