इंदौर । प्रदीप चौधरी। (मध्य प्रदेश): महाराजा यशवंतराव (एमवाई) अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अस्पताल के शौचालय और बाथरूम की तस्वीरें सामने आई हैं, जो बेहद शर्मनाक और चिंताजनक हैं। फर्श पर मोटी परत जमी गंदगी, दीवारों पर दाग-धब्बे, पानी का रिसाव और बदबूदार माहौल – ये हालात किसी बड़े सरकारी अस्पताल के नहीं लगते।हाल ही में सुरक्षा और सफाई एजेंसी के बीच विवाद के चलते पुरानी कंपनी हटाई गई, लेकिन नई व्यवस्था अभी तक ठीक से शुरू नहीं हुई है। ब्लैकलिस्टेड कंपनी को काम देने की कोशिश के बाद भी सफाई कर्मी पर्याप्त नहीं हैं, जिसका नतीजा इन तस्वीरों में साफ दिख रहा है।गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा अस्पताल में पहले से ही मरीजों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में गंदे शौचालय और बाथरूम संक्रमण का बड़ा कारण बन सकते हैं। मरीज और उनके परिजन पहले से बीमार हैं, ऊपर से यह गंदगी नई बीमारियां पैदा कर सकती है। डॉक्टर और स्टाफ भी इस माहौल में काम करने को मजबूर हैं।जूनियर डॉक्टर्स और कर्मचारी लंबे समय से सफाई और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। प्रशासन कब इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देगा? देखना होगा कि एमजीएम डीन और अस्पताल प्रशासन कितनी जल्दी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करते हैं।मरीजों की सेहत किसके जिम्मे?यह तस्वीरें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, वरना मरीजों की जान को और बड़ा खतरा हो सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कहां गायब हुआ MH370? 12 साल बाद ‘नो फाइंड–नो फी’ मॉडल पर Ocean Infinity ने फिर शुरू की गहरी समुद्री तलाश ब्लैकलिस्टेड कंपनी BVG को एमवाई अस्पताल में काम: एमजीएम डीन और मप्र सरकार के खिलाफ HLL की मनमानी?