इंदौर। आमिर खान।। शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जोन-2 पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के सभी होटलों एवं ढाबों में सघन सर्चिंग की गई, जबकि संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही ड्रोन पेट्रोलिंग से निगरानी को और मजबूत किया गया है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक तथा अतिरिक्त डीसीपी जोन-2 अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों और संदिग्धों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह कवायद की जा रही है।अभियान के दौरान जोन-2 क्षेत्रांतर्गत छोटे-बड़े सभी होटलों एवं ढाबों में विशेष सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जनसंवाद और मोहल्ला मीटिंग का आयोजन किया गया। इन मीटिंग्स में आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और सुझाव लिए गए।सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाने के लिए जोन-2 में ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है, जिससे ऊंचाई से पूरे क्षेत्र पर सतत नजर रखी जा रही है। इससे असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा। वहीं संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन प्रयासों से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि शहरवासियों में विश्वास और शांति का वातावरण भी मजबूत होगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम पंचायत बगड़ी में भव्य बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन 11 साल की मोदी सरकार: बड़े दावों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में बदहाली, विपक्ष ने साधा निशाना