धार, 19 दिसंबर 2025
मध्य प्रदेश के धार जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल के एक कमरे में खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव मिला। पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर धार आए थे और होटल में ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, थानाप्रभारी करण सिंह रावत खरगोन में तैनात थे और किसी आधिकारिक कार्य के सिलसिले में धार आए थे। उन्होंने शिवानी होटल में कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तक जब कमरे का गेट नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी स्वयं मौके पर पहुंचे। कोतवाली और नौगांव थाने के थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़वाया तो अंदर थानाप्रभारी करण सिंह रावत का शव मिला। कमरे को सील कर दिया गया है और किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही।

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। FSL टीम का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अधिकारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की जांच जारी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading