भोपाल, 19 दिसंबर 2025: मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही आंतरिक कलह के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत का इस्तीफा अस्वीकार कर लिया है। संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कमलै ने इस संबंध में श्री गहलोत को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि उनके द्वारा जिला अध्यक्ष पद से दिए गए त्यागपत्र को अस्वीकार किया जाता है।पत्र में कहा गया है कि पूर्ववत संगठन की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन जारी रखें। डॉ. संजय कमलै ने अपेक्षा जताई है कि हर्ष गहलोत पार्टी की एकता और मजबूती के लिए पहले की तरह सक्रिय रहेंगे।गौरतलब है कि रतलाम जिला कांग्रेस में कुछ समय से आंतरिक मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद हर्ष विजय गहलोत ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले से जिला संगठन में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है।कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि जीतू पटवारी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के मद्देनजर ऐसे फैसले ले रहे हैं, ताकि जिलों में एकजुटता बनी रहे। रतलाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘तू मारेगा और मैं खुलकर कह रहा हूं कि तुझे मारूंगा’: ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की सरेबाजार दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को दी जान से मारने की धमकी धार होटल में खरगोन थानाप्रभारी का शव बरामद, मौत के कारणों की जांच जारी