इंदौर, आमिर खान : खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर आधी रात को कथित बदमाश ने पहुंचकर उत्पात मचाया। आरोपी ने गेट पर लात मारकर शोर मचाया और गेट नहीं खुलने पर महिला व मकान मालिक को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित महिला सोफिया हाशमी ने बताया कि खजराना क्षेत्र का कथित बदमाश रहीम लाला बीती रात उनके घर पहुंचा। उसने गालियां दीं, उत्पात मचाया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ आया था। डर के मारे गेट नहीं खोला गया, जिससे गुस्साए आरोपी ने गेट पर लातें मारीं।सोफिया हाशमी ने आज खजराना थाने पहुंचकर रहीम लाला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों में आरोपी के खिलाफ गुस्सा है और सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो ऐसे बदमाशों का साहस बढ़ेगा और अन्य महिलाएं भी रात में परेशान हो सकती हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द कार्रवाई होगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिरदौस नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन ‘तू मारेगा और मैं खुलकर कह रहा हूं कि तुझे मारूंगा’: ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की सरेबाजार दबंगई, पुलिस कांस्टेबल को दी जान से मारने की धमकी