इंदौर। आमिर खान। इंदौर डायोसीस सोशल सर्विस सोसायटी (आईडीएसएसएस), रोटरी क्लब तथा राबर्ट नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में फिरदौस नगर में एक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को नि:शुल्क चिकित्सा जांच सुविधा प्रदान करना था।शिविर में राबर्ट नर्सिंग होम की ओर से डॉ. थंबी, सी. शारदा गोयल तथा सी. महाजन ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। इन डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच की और आवश्यक सलाह प्रदान की।विशेष सहयोग सी. लीना, नीता राठौर तथा नीलिमा मिंज का रहा, जिन्होंने शिविर के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की सभी तैयारियां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शमीम बी एवं उनकी सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा जरीना शेख ने संभाली।आईडीएसएसएस के निदेशक फा. मार्टिन कुजूर ने शिविर को अपना विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे आयोजन और अधिक प्रभावी बना।इस प्रकार के शिविरों से समाज के वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है और सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सौजन्य भेंट की खजराना में आधी रात को बदमाश ने महिला के घर मचाया उत्पात, जान से मारने की दी धमकी