इंदौर, प्रदीप चौधरी। 18 दिसंबर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम धरमपुरी-सोलसिंदा में संचालित रेबिहांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड नामक अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया गया। यह फैक्ट्री सुखलिया निवासी सुरेंद्रसिंह पुत्र गोविंदसिंह के निर्देशन में चल रही थी। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में 30 से अधिक प्रकार के आयुर्वेदिक सिरप मिले, लेकिन गुणवत्ता जांच के लिए कोई लैब नहीं थी। दवाओं के घटकों से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखाए जा सके। उत्पादों पर मनोमय लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड (जिरकपुर, पंजाब) और रेबिहांस बायोटेक प्रा. लि. (श्यामपुर, देहरादून) जैसी कंपनियों के नाम अंकित थे, लेकिन जांच में इनसे कोई वैध अनुबंध या टाई-अप नहीं पाया गया। फैक्ट्री में कार्यरत केमिस्ट संजय डेविड ने बताया कि उन्होंने गुजराती कॉलेज इंदौर से बीएससी (मैथ्स) किया है और सिरप बनाने का अनुभव एमको फार्मा में काम करने से मिला। हालांकि, आयुर्वेदिक दवा निर्माण के लिए निर्धारित योग्यता और तकनीकी मानक पूरे नहीं थे। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि आवासीय परिसर में बिना TNCP, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और फायर सेफ्टी मानकों के दवाएं बनाई जा रही थीं, जो जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा था। इन अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन और आयुष विभाग ने फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया। कार्रवाई में एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर, तहसीलदार पूनम तोमर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और आयुष विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रेस कॉम्प्लेक्स की छत पर जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख नकदी व ताश के पत्ते जब्त रेस्टोरेंट और ढाबों पर अवैध गैस सिलेंडर भंडारण मिलने पर सख्त कार्रवाई, बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त