भोपाल, 18 दिसंबर। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर एमपी नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स की छत पर दबिश देकर जुआ खेलते 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से 4,21,800 रुपये नकदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। कई आरोपियों पर जुआ और अन्य अपराधों के पुराने मामले दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर शहर में जुआरियों और सटोरियों पर कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में उप पुलिस आयुक्त (अपराध) अखिल पटेल, अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान और सहायक पुलिस आयुक्त सुजीत तिवारी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी की टीम सक्रिय थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सउनि मो. सादिक खान, उनि इरशाद अंसारी और पुलिस टीम ने राहगीर गवाहों के साथ दबिश दी। आरोपियों को ताश के पत्तों पर नकदी का दांव लगाते पकड़ा गया। जब्त राशि में जुआ फड़ से 2,95,000 रुपये और आरोपियों के पास से 1,26,800 रुपये शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. जरदार (60) पुत्र इस्माइल खान, लोहारदा (देवास)
  2. नवीन शर्मा (46) पुत्र महाशंकर शर्मा, नसरुल्लागंज (सीहोर)
  3. फिरोज खान (35) पुत्र उबेद खान, कोलार रोड (भोपाल)
  4. फिरोज खान (42) पुत्र नवाब खान, भानपुर (भोपाल)
  5. पवन राजोरिया (52) पुत्र भगवान दास, निशातपुरा (भोपाल)
  6. आमीन कुरैशी (35) पुत्र अनवर कुरैशी, देवास
  7. शादाब (35) पुत्र मुबारक अली, उज्जैन
  8. इमरान कुरैशी (38) पुत्र जाकिर कुरैशी, देवास
  9. मो. जोएब (38) पुत्र अब्दुल शफीक, शाजापुर
  10. आफाक अली (37) पुत्र मुस्ताक अली, छोला (भोपाल)
  11. अजीत ज्ञाने (42) पुत्र चंद्र ज्ञाने, बैरागढ़ (भोपाल)

आरोपियों में कई पर पूर्व में जुआ अधिनियम, मारपीट और सट्टे के मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। अन्य संदिग्धों की भूमिका की तकनीकी जांच जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक मरावी, उनि इरशाद अंसारी, सउनि मो. सादिक खान, प्रआर मुकेश सिंह, नारायण मीणा, अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, पंकज डैहरिया और राहुल ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading