इंदौर, प्रदीप चौधरी। 18 दिसंबर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर इंदौर जिले में पटाखा विक्रेताओं और निर्माताओं के प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच लगातार जारी है। जांच में अनियमितताएं और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को अनुभाग बिचौली हप्सी के ग्राम केलोद करताल में स्थित संजय फायर वर्क्स (लाइसेंसधारी—संजय पुत्र होथचंद बालचंदानी) के पटाखा गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रियंका बघेल, राजस्व निरीक्षक कैलाश चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, पटवारी सुरेश दांगी, शैलेंद्र सिंह, बालेश्वर चौधरी सहित अन्य राजस्व अमले की मौजूदगी में हुआ। निरीक्षण में गोदाम में सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां सामने आईं। अग्निशमन यंत्र एक्सपायर्ड और जर्जर हालत में मिले। साथ ही भंडारण क्षमता से अधिक पटाखों का स्टॉक पाया गया। प्रथम दृष्टया सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन पर संजय होथचंदानी की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया गया। प्रशासन ने साफ कहा है कि सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव प्रेस कॉम्प्लेक्स की छत पर जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख नकदी व ताश के पत्ते जब्त