इंदौर, आमिर खान। आबकारी विभाग इंदौर ने अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 24 बल्क लीटर देशी शराब बरामद की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 72,800 रुपये आंकी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। “आबकारी विभाग की टीम द्वारा जब्त अवैध शराब” कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई 15 दिसंबर को की गई। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी और श जहांगीर खान के नेतृत्व में वृत्त बंबई बाजार एवं वृत्त बालदा कॉलोनी की प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने शहरी क्षेत्र में गश्त के दौरान यह सफलता हासिल की। “जब्त की गई देशी शराब की बोतलें” “अवैध मदिरा की बड़ी खेप जब्त” दौरान-ए-गश्त भंवरकुआं चौराहे से राजीव गांधी चौराहे की ओर जा रहे एक दोपहिया वाहन (हीरो स्प्लेंडर, क्रमांक MP09ZR0688) को शक के आधार पर रोका गया। वाहन पर सवार दो आरोपियों में से एक भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी अखिल चौहान पुत्र दिलीप चौहान को पकड़ लिया गया। वाहन पर रखे झोले की तलाशी में 3 गत्तों में कुल 100 पाव देशी मदिरा प्लेन और 50 पाव देशी मदिरा मसाला (कुल 24 बल्क लीटर) बरामद हुई। “तस्करी में इस्तेमाल वाहन के साथ जब्त सामग्री” आरोपी अखिल चौहान के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में आरक्षक मनोज खरे, मोहित कछवाय, बबलू सिसोदिया, कोमल कनेल, संगीता यादव तथा ड्राइवर अरबाज खान का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग अवैध शराब की तस्करी पर लगातार नजर रखे हुए है और ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तिवारी सम्मानित हजारों संतों के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा