उज्जैन/बड़नगर, 12 दिसंबर 2025पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले एक संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे लगे वाहन को जब्त कर लिया तथा संचालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। घटना 11 दिसंबर 2025 की देर रात की है, जब बड़नगर के मुख्य मार्ग पर एक बारात के जुलूस के साथ डीजे वाहन (क्रमांक MP13GA6120) बहुत तेज आवाज में गाने बजा रहा था। इस तेज ध्वनि से आसपास के भवनों में कंपन पैदा हो रहा था तथा राहगीर असहज महसूस कर रहे थे। विशेष रूप से मुख्य मार्ग पर स्थित निजी एवं सरकारी अस्पतालों तथा जननी अस्पताल में भर्ती मरीज डीजे की आवाज से भयभीत हो रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डीजे संचालक वीरेंद्र पिता इंदरसिंह पंवार (उम्र 24 वर्ष, जाति मोगिया, निवासी ग्राम सनावदा) से तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति मांगी। संचालक द्वारा कोई वैध अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। ज्ञात हो कि जिला दंडाधिकारी उज्जैन द्वारा ध्वनि प्रदूषण संबंधी आदेश के तहत रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज ध्वनि उत्पन्न करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसकी आरोपी ने खुलेआम अवहेलना की। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन मय उपकरण (07 बॉक्स, 06 चोगे, BANDHAN PRO13) को जब्त कर थाने लाया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223(क) तथा मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 7/15 के तहत अपराध क्रमांक 762/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक सोभाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, आरक्षक नितेश रायकवार एवं राकेश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिले में ऐसे उल्लंघनों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय कुख्यात नकबजन अब्दुल रशीद उर्फ ‘तलवारसिंह’ गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व चोरी का वाहन बरामद 2027 की पहली डिजिटल जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर