इंदौर, आमिर खान।  12 दिसंबर 2025: इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पलासिया थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय कुख्यात बदमाश अब्दुल रशीद उर्फ तलवारसिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गीतानगर क्षेत्र से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और एक चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया गया, जिनकी कुल कीमत करीब 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी अब्दुल रशीद उर्फ तलवारसिंह (उम्र 54 वर्ष), मूल निवासी मेहबूबिया मस्जिद के पास नायगाँव, थाना अकोट, जिला अकोला (महाराष्ट्र) है। वह इंदौर के नार्थ तोडा क्षेत्र में जन्मा था और 19 वर्ष की उम्र से ही चोरी की वारदातों में सक्रिय हो गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, नकबजनी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। कई मामलों में वह फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट भी जारी थे।

कैसे पकड़ा गया शातिर अपराधी?

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अमित सिंह, डीसीपी जोन-3 श्री राजेश व्यास और एडीसीपी जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्रा के मार्गदर्शन में एसीपी श्री तुषार सिंह और थाना प्रभारी पलासिया इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह रघुवंशी की अगुवाई में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने चोरी की जगहों और रास्तों के 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया तथा मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह इंदौर में वोटर कार्ड के लिए फॉर्म भरने आया था। उसने तिलक नगर थाना क्षेत्र से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चुराई और 3 दिसंबर 2025 को गीतानगर के एक सुनसान फ्लैट में ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चुराए। आरोपी नशे का आदी है और खाली मकानों में चोरी करने में माहिर है।

पलासिया थाने में उसके खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज थे, जबकि इंदौर के अन्य थानों में दर्जनों अपराध उसके नाम जुड़े पाए गए। कुल मिलाकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में उसके खिलाफ 60 से अधिक अपराध दर्ज हैं और 40 अन्य की जांच जारी है।

‘तलवारसिंह’ नाम कैसे पड़ा? एक चौंकाने वाली कहानी

आरोपी का उपनाम ‘तलवारसिंह’ इसलिए पड़ा क्योंकि महाराष्ट्र के अकोला जिले में वर्धा थाना क्षेत्र में उसने वर्चस्व कायम करने के लिए एक व्यक्ति की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह हत्या की जगह से कटी गर्दन लेकर थाने में खुद पेश हो गया था। इस घटना से महाराष्ट्र के कई थाना क्षेत्रों में उसका खौफ फैल गया और वह कुख्यात हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, सउनि सुधीर शर्मा, प्रआर रिकू राजपूत, सोनू मालवीय, अभिषेक सिंह, इमरत यादव, जितेंद्र सिंह, साइबर सेल के विकास बछानिया, अंकित और अमित मोर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इंदौर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर लगाम कसने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading