इंदौर, प्रदीप चौधरी ।: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव (एमवाई) हॉस्पिटल की बदनामी थमने का नाम नहीं ले रही। अब एक महिला सिक्योरिटी गार्ड का वायरल वीडियो अस्पताल की सड़ी-गली व्यवस्था की पोल खोल रहा है। महिला गार्ड ने वीडियो में रोते-चीखते आरोप लगाया है कि पिछले दो साल से असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (एएसओ) रविंद्र मालवी और चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) प्रकाश राठौड़ उसे ड्यूटी के नाम पर अपमानित करते रहे हैं, धमकियां देते रहे हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे हैं।

वीडियो में महिला गार्ड चीखकर कह रही है, “मुझे कब तक यातना दोगे?” उसने दावा किया कि ताजा घटना में भी दोनों अफसरों ने अपशब्द कहे और नौकरी से निकालने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि रविंद्र मालवी पहले भी कई विवादों में घिर चुका है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला गार्ड के अनुसार, ब्लैक लिस्ट में होने के बावजूद ठेका एजेंसी को काम मिलता रहा और ठेकेदारों की करतूतें उजागर होती रहीं, लेकिन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। इससे एमवाईएच की पूरे प्रदेश में थू-थू हो रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि महिला सम्मान सिर्फ भाषणों और नारों तक सीमित है या अस्पतालों में भी इसकी कोई कीमत है? एमवाई हॉस्पिटल पहले भी कई विवादों में घिरता रहा है, जिसमें डॉक्टरों की पिटाई, सुरक्षा में चूक और अन्य शिकायतें शामिल हैं।

इस मामले में अभी तक अस्पताल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, वीडियो की जांच शुरू हो सकती है। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और ठेका प्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन की उदासीनता से अस्पताल की छवि को गहरा नुकसान पहुंच रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading