उज्जैन, १० दिसंबर २०२५। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। खेत में लगे १२ हरे-भरे बबूल के पेड़ों को रात के अंधेरे में काटकर ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पावर टेक ट्रैक्टर (कीमत करीब ६ लाख रुपए) तथा चोरी की गई लगभग ४० क्विंटल लकड़ी (कीमत करीब ८० हजार रुपए) बरामद कर ली है। माननीय न्यायालय ने सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना ७ अक्टूबर २०२५ की रात की है। ग्राम शेखपुर निवासी किसान नासिर खान पुत्र कासम खान ने बड़नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत से १२ बबूल के हरे पेड़ कोई अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं। शिकायत पर थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक ७१२/२५ धारा ३०३(२) बीएनएस तथा वन अधिनियम की धारा ४१ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। View this post on Instagram पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन व एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एक संदिग्ध ट्रैक्टर का पता लगाया। तकनीकी व मुखबिर की सहायता से ट्रैक्टर का पता ग्राम उमरिया तक पहुँचा। ९ दिसंबर को पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी उस्मान पुत्र अल्लानूर खान (उम्र ५५ वर्ष) करामत पुत्र अल्लानूर खान (उम्र ४० वर्ष) आरिफ पुत्र उस्मान खान (उम्र २८ वर्ष) शाहरुख पुत्र उस्मान खान (उम्र २५ वर्ष)सभी जाति नायता पटेल, निवासी ग्राम उमरिया, थाना बड़नगर। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी आरोपी पुराने अपराधी हैं और इनके विरुद्ध मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि राजेन्द्र सिंह हाड़ा, सउनि सुनिल देवके, प्रआर राहुलसिंह राठौर, आरक्षक शोभित शुक्ला, कैलाश गरवाल, अश्विनी पाठक, हितेश हाड़ा, मआर ज्योति हाड़ा तथा सैनिक गोवर्धन डाबी की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने टीम को इस त्वरित कार्रवाई के लिए बधाई दी है और कहा है कि जिले में चोरी व वन अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गंगा के सम्मोहन में खिंची चली आईं दुनिया की योगिनियाँ दिनांक 14 दिसंबर रविवार को श्री राम समरसता यात्रा राजकीय पूर्ण देव वैभव के साथ रथ वाहन द्वारा भव्य शोभा यात्रा