रिपोर्टर -इंद्रपाल साहू News National World सिंगरौली । कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में एवं उप निरी. संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन के नेतृत्व में सासन चौकी पुलिस के मदद से रास्ता रोककर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपी रोशन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी, चन्दन पुरी पिता राजेन्द्र पुरी दोनों निवासी बिलासपुर, आदित्य सिंह पिता श्रवण सिंह निवासी मकरोहर चौकी सासन थाना बैढ़न जिला सिंगरोली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। View this post on Instagram दिनांक 05/10/2025 को फरियादी मिथलेश कुमार शाह पिता प्रयागलाल शाह निवासी बिलौंजी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली ने सासन चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने साथी के साथ बोलेरो वाहन से ग्राम मझौली में रात्रि करीब 1.00 बजे वापस आ रहा था जैसे ही काम तिराहा पर पहुँचा कि ग्राम विलासपुर के रहने वाले राजेंद्र पुरी का लड़का चन्दन पुरी, रोशन पुरी अपने दोस्त आदित्य सिंह एवं एक अन्य साथी के साथ हाथ में डण्डा लिये वाहन बोलेरो के सामने एक अपाची मोटर सायकल खड़ा कर, वाहन बोलेरो को रोक दिये तथा बोले कि बिना टैक्स दिये नहीं जायेगा और टैक्स के रूप में 10000-रूपये की मांग करने लगे पैसा देने से मना करने पर चारों लोग मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देकर बोलेरो बाहन से जबरन नीचे ऊतारकर चारों लोग डण्डा व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, रिपोर्ट पर थाना बैड़न में अपराध क्रमांक 1081/25 धारा 119(1),324(4),296,351(3), 3(5) भा.न्या.सं. का कायम कर आरोपियों कि पता तलाश की गई।जो कायमी दिनांक से उपरोक्त आरोपी फरार थे जिन्हें दिनांक 08.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में उप. निरी. संदीप नामदेव, स.उ.नि. विजय, स.उ.नि. लेखचन्द्र, प्रआर.संतोष साकेत ,बलराज सिंह, हेमराज पटेल, सुमत रावत, लल्लू सिंह आर, जितेन्द्र सिंह, अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम नशे के विरूद्ध सासन चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, डस्टर कार सहित शराब जब्त