रिपोर्टर- इंद्रपाल साहू NNW News Singhrauli सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के कुशल निर्देशन में पीएस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैंढ़न के मार्गदर्शन में सासन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में चौकी पुलिस के मदद से 09 पेटी अग्रेजी शराब जिसमे 08 पेटी गोवा कंम्पनी की विस्की, 01 पेटी बियर पावर 1000 टिन के कुल शराब 82.74 लीटर कीमत 53184 रुपये एवं डस्टर कार क्र. UP16-BC-3058 कीमती 1000000 रुपये को जब्त कर कार्यवाही की गई। View this post on Instagram पुलिस सिंगरौली द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.12.2025 को रात्रि 11:30 बजे चौकी सासन पुलिस ने वाहन डस्टर कार क्र. UP16-BC-3058 को ग्राम सासन रेण नदी पुलिया के पास, अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड कर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियो की पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में सासन चौका प्रभारी संदीप नामदेव, सउनि. सुरेन्द्र पाण्डेय, लेखचन्द्र दोहर, प्र आर. अनिल नवौत, मो. कौसर, हेमराज पटेल, सुमत कोल बलराज सिंह संतोष साकेत आर. फतेबहादुर सिंह, प्रवीण तिवारी, विकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस द्वारा रास्ता रोककर टैक्स माँगने वाले फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। जो अमेरिका से करें प्यार, वे डॉलर से कैसे करें इंकार!