मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दोपहर में उस समय हंगामा हो गया, जब एक नायाब तहसीलदार मैडम ने खाद की लाइन में लगी एक छात्रा को लगातार थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने नायब तहसीलदार ऋतु सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं होगा, तो उन पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:00 बजे सताई कृषि मंडी में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए थे। किसानों का आरोप था कि स्थानीय जिला प्रशासन के अधिकारियों की मिली भगत से खाद को ब्लैक में बेचा जा रहा है। इन लोगों का सीधा आरोप है कि जिले में हो रही खाद की कालाबाजारी में जिले की कुछ अधिकारी ही शामिल हैं। इसके चलते किसान धरने पर बैठ गए। मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी एवं पुलिस पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने पुरुषों एवं महिलाओं की अलग-अलग लाइन लगवाईं। इसी बीच लाइन में लगी एक छात्रा गुड़िया पटेल को नायब तहसीलदार ऋतु ने थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और थप्पड़ मारने वाली नयाब तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से वहां के प्रभाव से हटा दिया। आरोपी तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। पीड़िता गुड़िया पटेल ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे से खाद लेने के लिए आ गई थी, लेकिन दोपहर 1:00 बजे तक उसे खाद नहीं मिल सकी। पिछले चार हफ्तों से खाद को लेकर लगातार परेशान है, लेकिन जिला प्रशासन किसानों को खाद उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। गुड़िया पटेल छतरपुर जिले के परा गांव की रहने वाली है। वह गर्ल्स कॉलेज से M. A. कर रही है। गुड़िया का कहना है कि माता-पिता की मदद के लिए पढ़ाई छोड़कर खाद के लिए लाइन में लगी थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि खाद के बदले मैडम उसे थप्पड़ जड़ देंगी | गुड़िया पटेल का कहना है कि मैंने किसी भी तरह की कोई अभद्रता नहीं की और न ही मैंने मैडम के साथ कोई मारपीट की थी। जब मैं उनके साथ किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की, अभद्रता नहीं की, तो उन्हें भी मेरे साथ मारपीट करने का कोई अधिकार नहीं है। गुड़िया पटेल ने कहा कि मैडम ने उन्हें एक साथ कई थप्पड़ मारे। उनके बाल भी खींचे । मामले में छतरपुर जिले के अपर कलेक्टर मिलिंद कुमार नागदेवे का कहना है कि फिलहाल जो वीडियो वायरल हुआ है, उसको देखते हुए नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई को ड्यूटी से हटा दिया गया है। छतरपुर कलेक्टर ने नोटिस भी जारी किया है। नोटिस के बाद उनका जवाब आने का इंतजार है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी | View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर आरटीओ में खुलेआम गुंडागर्दी, आरोपी अभी भी पुलिस के लंबे हाथों से दूर…? बड़नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया, परिजनों के सुपुर्द किया