बड़नगर (उज्जैन)। अपने ही बेटे को लाठी से पीट-पीटकर इतना प्रताड़ित करने वाला 70 साल का कलयुगी पिता आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने 7 नवंबर की रात घर में फांसी लगा ली थी। महीने भर से फरार चल रहे आरोपी पिता को बड़नगर पुलिस ने बुधवार 4 दिसंबर 2025 को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम असावता का है। मृतक का नाम कैलाश (उम्र करीब 35 वर्ष) था। 7 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे उसके पिता भारतलाल गारी (70 वर्ष) ने मामूली बात पर कैलाश के साथ झगड़ा किया और लकड़ी से बुरी तरह पीटा। मारपीट और अपमान से आहत होकर कैलाश ने उसी रात घर में फांसी का फंदा लगा लिया।

सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें मौत का कारण फांसी से गला घुटना पाया गया। परिजनों व गवाहों के बयानों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने भारतलाल के खिलाफ भादवि की नई धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत अपराध क्रमांक 741/25 दर्ज किया था।

आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने लगातार दबिश दी और आखिरकार बुधवार को गांव में ही उसे दबोच लिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि सरदार सिंह, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, हेमराज खरे, महेश मौर्य, नारायण सरा और गोवर्धन डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले में विशेष अभियान जारी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading