इद्रपाल साहू सिंगरौली सिंगरौली । जिले में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग एवं पुलिस टीम, एजेंसी सहकार ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही बीते दिन शुक्रवार को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते सहकार ग्लोबल कम्पनी के कर्मियों ने झोंको चेक पोस्ट पर वाहन क्रमांक- UP63- AT-7627 वाहन में पकड़ा था जिस पर अवैध रेत लोड था जो बहरी होते हुए सीधी जा रहा था। सूचना पर ग्लोबल सहकार के लोगों ने चितरंगी व सीधी पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर, मामले की जानकारी खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल को दी गयी। जहां खनिज अधिकारी ने संज्ञान लेकर वाहन को सुरक्षार्थ चितरंगी थाने में खड़ा कराया और गौण खनिज अधिनयम के तहत कार्यवाही की गई। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर : जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी 56 आमजन की व्यथा, त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश आधुनिक बौद्ध जगत के अश्वघोष महाकवि विनीत बिक्रम सोनवर्षा बौद्ध की 100वीं जयंती पर जन्म शताब्दी का हुआ भव्य आयोजन