संजय वर्मा आष्टा।। आष्टा नगर के शास्त्री स्कूल स्थित परसराम कांप्लेक्स पर कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के कार्यालय पर समाज जन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि श्रद्धा और आदर के साथ मनाई गई।प्रांतीय कुशवाहा समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश मानसिंह कुशवाहा के निर्देश अनुसार कुशवाहा समाज ने तहसील जिला एवं प्रदेश स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गईकुशवाहा समाज सीहोर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने महान समाज सुधारक को नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। श्री कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जो कार्य किया, वह भारतीय समाज को नई दिशा देने वाला था। उन्होंने दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। कुशवाहा समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुलेद्वारा 1848 में अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर शुरू किए गए पहले बालिका विद्यालय को भारत में स्त्री–शिक्षा की आधारशिला बताया गया।“शिक्षा सबका अधिकार है” जैसे नारों के साथ समाज में समानता का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समाज जन ने संकल्प लिया कि फुले के विचार—शिक्षा, न्याय और समानता—को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगीइस अवसर पर कुशवाह समाज जिला युवा संगठन अध्यक्ष रवि कुशवाहा, उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा,लव कुश जयंती पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पूर्व पार्षद सुभाष नामदेव, शुभम कुशवाहा, प्रतीक महाडिक, सुशील कुशवाहा,हिरा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला कुशवाहा समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह पूर्व पार्षद ने किया View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन द्वारकापुरी अपहरण कांड: दो और फरार आरोपी गिरफ्तार, कार चालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर पत्रकार सुरक्षित नहीं तो देश भी सुरक्षित नहीं : इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम