इंदौर। आमिर खान। आरटीओ कार्यालय में एक पत्रकार और कैमरामैन के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे मीडिया जगत में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक बड़ी बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सैकड़ों पत्रकार एकत्र हुए और पत्रकारों की सुरक्षा के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। बैठक को संबोधित करते हुए इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने केंद्र और राज्य सरकारों से तुरंत ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “पत्रकार इस देश की सबसे अंतिम कड़ी हैं। वे समाज के लिए दिन-रात काम करते हैं, लेकिन आज खुद पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो देश भी सुरक्षित नहीं है, देश का समाज भी सुरक्षित नहीं है।” श्री कर्दम ने बताया कि बैठक में सभी राज्यों से आए पत्रकारों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि देश में शीघ्र ही ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू किया जाए, ताकि न केवल पत्रकार, बल्कि उनका परिवार और पूरा समाज सुरक्षित रह सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जब तक यह कानून लागू नहीं होता, तब तक पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे। हम सब मिलकर इस मांग को एक बड़ी आवाज बनाएंगे और केंद्र व राज्य सरकारों तक इसे पहुंचाएंगे।”बैठक में मौजूद पत्रकारों ने आरटीओ कांड की कड़ी निंदा की और प्रशासन से दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। साथ ही सभी ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून को देश की जरूरत बताया।इंदौर प्रेस क्लब ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि | समाज सुधार के महानायक को कुशवाहा समाज ने किया याद 30 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद, नीमच के खेत में चल रही थी फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार