इंदौर। प्रदीप चौधरी। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए एक युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर दो फरार आरोपियों नारायण उर्फ नारू और भूपेंद्र को दबोच लिया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे। अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि कार चालक अभी फरार चल रहा है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी अमित जोशी नाम के युवक को जबरन कार में बैठाकर जाम गेट क्षेत्र ले गए थे। वहां ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिरौती की मांग की गई। आरोपियों में नारायण, भूपेंद्र, कृष्णकांत, अजय उर्फ अज्जू और कार चालक शामिल थे। मारपीट के बाद आरोपियों ने पीड़ित को एक मंदिर के पास छोड़ा, जहां मौका पाकर अमित जोशी भाग निकला और सीधे द्वारकापुरी थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया था। बाकी की तलाश लगातार जारी थी।गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि पुराने विवाद में समझौता और पैसों की मांग को लेकर यह पूरी वारदात रची गई थी। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की, जिस दौरान वे गिरे और उन्हें हाथ-पैर में चोटें आईं। पुलिस अब दोनों आरोपियों का रिमांड लेगी और गहन पूछताछ करेगी। वहीं फरार कार चालक की धरपकड़ के लिए अलग टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पांचवां आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर RTO में गुंडाराज: दलालों ने पत्रकार को पीटा, कैमरा तोड़ा, हेमंत शर्मा अस्पताल में भर्ती महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि | समाज सुधार के महानायक को कुशवाहा समाज ने किया याद