रायसेन/भोपाल, प्रदीप चौधरी। भोजपुर मंदिर के पास कीरत नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पकड़ने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

भोपाल – आरोपी सलमान के गिरफ्तार होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान

हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता यह पक्की बात है

हमारी सरकार ने इस बात की पहचान है की हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है और शासन की व्यवस्थाओं के साथ मिलकर के अपने अपने ढंग से जीवन जिए लेकिन जो इन व्यवस्थाओं को नहीं मानता है सरकार उनसे निपटना भी जानती है और जो कानूनी प्रावधान है उनको प्रतिबंध भी करती है

जिस सलमान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, हमारी पुलिस उसको छोड़ने वाली नहीं थी

जरा भी ढिलाई होती तो हम वह भी पसंद नहीं करते

जिस तरह  शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने सलमान को पकड़ा है यह बात पक्की है कि हमारी पकड़ से कोई बच नहीं सकता

पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान उर्फ सलमान खान (उम्र करीब 25 वर्ष) निवासी गांधीनगर क्षेत्र को छह दिन पहले भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार किया गया था। वह एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था। गांधीनगर पुलिस ने उसे गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया था।

गोहरगंज थाने लाते समय भोजपुर के पास कीरत नगर में पुलिस की गाड़ी अचानक पंचर हो गई। पंचर ठीक करने के दौरान आरोपी सलमान ने अचानक हाथ से हथकड़ी खोलकर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को उसकी टांग में गोली मारनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही गोहरगंज थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आरोपी को तुरंत एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोली चलने की आवाज आई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के भागने की कोशिश को देखते हुए यह कार्रवाई मजबूरी में की गई।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading