इंदौर, अशोक शर्मा।।
विवाह समारोहों के मौसम को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने शहर में शांति, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आज जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतीक ने पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में मैरेज गार्डन संचालकों, डीजे संचालकों, होटल प्रबंधकों और कैटरर्स सहित करीब 250 प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की।

बैठक में अतिरिक्त डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी विजय नगर राजकुमार सराफ, एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा, एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई तथा जोन के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

डीसीपी कुमार प्रतीक ने दिए ये सख्त निर्देश:

सुरक्षा और निगरानी

  • सभी मैरेज गार्डन में हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य, पूरा परिसर कवर हो।
  • 24×7 रिकॉर्डिंग और 30 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखना जरूरी।
  • मेहमानों के कीमती सामान के लिए सेफ-जोन/काउंटर की व्यवस्था।
  • गार्डन, कैटरिंग और इवेंट स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य।
  • संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण प्रतिबंध

  • डीजे और साउंड सिस्टम निर्धारित डेसिबल सीमा में ही चलेंगे।
  • रात 10 बजे के बाद तेज डीजे पर पूरी तरह रोक।
  • गार्डन के अंदर भी ध्वनि नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी गार्डन संचालक की होगी।

ट्रैफिक और बारात व्यवस्था

  • बारात में मुख्य सड़क पर जाम न लगे, इसके लिए स्वयंसेवक तैनात करें।
  • विवाह स्थल पर अलग एंट्री-एग्जिट, पर्याप्त पार्किंग और रोशनी अनिवार्य।
  • सड़क पर अवैध पार्किंग या जाम करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई।

फायर सेफ्टी और इमरजेंसी व्यवस्था

  • फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट-एड किट और डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य।
  • फायर उपकरण कार्यशील हों और प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहे।

अन्य निर्देश

  • आतिशबाजी नियंत्रित और सुरक्षित दूरी से ही करें।
  • कार्यक्रम का समय, अपेक्षित भीड़ और विशेष व्यवस्थाएं पहले थाने को बताएं।
  • कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।

डीसीपी कुमार प्रतीक ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि विवाह का मौसम खुशी का होता है, लेकिन यह खुशी शहरवासियों के लिए परेशानी नहीं बननी चाहिए।

इंदौर पुलिस ने सभी आयोजकों से अपील की है कि नियमों का पालन कर शहर को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रखने में सहयोग करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading