इंदौर, प्रदीप चौधरी।।। विवाह सत्र शुरू होने के साथ ही शहर में होने वाले शादी समारोहों एवं सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा, शांति व्यवस्था, ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाने तथा ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए इंदौर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर आज जोन-2 के डीसीपी कुमार प्रतीक ने पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में मैरेज गार्डन संचालकों, डीजे संचालकों, होटल प्रबंधकों एवं कैटरर्स सहित करीब 250 प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई और साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में अतिरिक्त डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी विजय नगर राजकुमार सराफ, एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा, एसीपी खजराना कुंदन मंडलोई तथा जोन के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे:सुरक्षा एवं सीसीटीवी– सभी मैरेज गार्डन में हाई क्वालिटी सीसीटीवी पूरे परिसर को कवर करते हुए लगाना अनिवार्य।– 24×7 रिकॉर्डिंग और कम से कम 30 दिन तक फुटेज सुरक्षित रखना होगा।– सभी कर्मचारियों (गार्ड, कैटरिंग, इवेंट स्टाफ) का पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी।– संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी।ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती– डीजे की ध्वनि निर्धारित डेसिबल सीमा में ही रहेगी।– रात 10 बजे के बाद तेज डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध।– गार्डन के अंदर भी ध्वनि नियंत्रित रखने की जिम्मेदारी गार्डन संचालक की होगी।ट्रैफिक एवं बारात प्रबंधन– बारात में मुख्य सड़क जाम न हो, इसके लिए स्वयं के वॉलेंटियर्स तैनात करें।– गार्डन में अलग एंट्री-एग्जिट, पर्याप्त पार्किंग और रोशनी अनिवार्य।– सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग या जाम करने पर सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।फायर सेफ्टी व इमरजेंसी व्यवस्था– फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट-एड किट उपलब्ध और चालू हालत में रखें।– इनकी लोकेशन बताने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाएं तथा स्टाफ को प्रशिक्षण दें।– बड़े आयोजन की सूचना पहले ही स्थानीय थाने को दें। अन्य निर्देश– आतिशबाजी सुरक्षित दूरी पर और नियंत्रित तरीके से ही करें।– कोई भी गतिविधि कानून-व्यवस्था को प्रभावित न करे।– उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।डीसीपी कुमार प्रतीक ने स्पष्ट कहा कि विवाह का मौसम सबके लिए खुशी का होता है, लेकिन यह खुशी दूसरों के लिए परेशानी नहीं बननी चाहिए। सभी संचालक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि शहरवासियों को कोई असुविधा न हो और आयोजन सुरक्षित व यादगार रहें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर सांसद शंकर लालवानी के पुत्र को HDFC बैंक का लीगल नोटिस: 13.75 लाख का बकाया चुकाने का अल्टीमेटम विवाह सीजन को देखते हुए इंदौर पुलिस सख्त: मैरेज गार्डन, डीजे और होटल संचालकों को दिए कड़े दिशा-निर्देश