भोपाल/रायसेन। रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के चार दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी सलमान पुलिस की पकड़ से बाहर है। मामले में जनाक्रोश और लगातार धरना-प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात सवा आठ बजे पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अचानक उच्चस्तरीय बैठक ली और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित कार्रवाई के निर्देश दिए:

  • रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच किया जाए।
  • मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पवार को तुरंत हटाया जाए (पिछले दिनों कैफे तोड़फोड़ कांड में ढीली कार्रवाई के चलते)।
  • टीला जमालपुरा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह को भी पद से हटाने के आदेश।

तीन दिन से थाने के सामने धरना, महिलाएं रातभर डटी रहीं

21 नवंबर की शाम गौहरगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय सलमान ने 6 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची जंगल में ही मिली थी। पीड़िता अभी एम्स भोपाल में भर्ती है, डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

आरोपी के एनकाउंटर और फांसी की मांग को लेकर स्थानीय लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैकड़ों महिलाएं और युवतियां रातभर डटी रहीं। सोमवार को उग्र प्रदर्शन भी हुआ था।

20 टीमें, 300 जवान तलाश में लगे, इनाम 30 हजार हुआ

डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 विशेष टीमें गठित की गई हैं और करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। आरोपी पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। पुलिस सड़कों पर दिखे, गश्त-पेट्रोलिंग बढ़े और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

इस घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि चार दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है तो पुलिस क्या कर रही थी? मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है और अब गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading