भोपाल। प्रदीप चौधरी। हिंदू उत्सव समिति एवं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित बलात्कार के आरोपी सलमान को लेकर प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। तिवारी ने कहा कि यदि आगामी 5 दिनों के अंदर आरोपी सलमान को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे भोपाल को बंद कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “अब हिंदू समाज इस तरह की जघन्य घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर पुलिस-प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो हम सड़कों पर उतरेंगे और भोपाल बंद करवाएंगे।”गौरतलब है कि बीते दिनों बैरागढ़ थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें आरोपी का नाम सलमान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और विभिन्न हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।चंद्रशेखर तिवारी ने आगे कहा, “नन्ही बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन अगर 5 दिन में आरोपी को सलाखों के पीछे नहीं डालता, तो हम पूरे शहर की जनता के साथ मिलकर कड़ा आंदोलन करेंगे और भोपाल बंद करवाना हमारा हक है।”पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी होने की बात कही है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। संगठनों का कहना है कि यदि तय समय-सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।भोपाल शहर में इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है और आने वाले दिनों में स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 साल की मासूम से दुष्कर्म: आरोपी सलमान अब भी फरार, CM सख्त, रायसेन SP समेत तीन थाना प्रभारियों को हटाया दूषित पानी-खाने से 100 से ज्यादा छात्र जॉन्डिस के शिकार, विरोध करने पर गार्ड्स-वार्डन ने की पिटाई; गुस्साए छात्रों ने बस-कारों में लगाई आग, VIT कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील