बड़नगर, 25 नवंबर। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को लोटस इंग्लिश मीडियम स्कूल बंगरेड में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उज्जैन ग्रामीण) अभिषेक रंजन IPS रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिषेक रंजन ने छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के दुष्परिणाम तथा अच्छे-स्पर्श और बुरे-स्पर्श की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में नासमझी में की गई छोटी-छोटी गलतियाँ पूरे परिवार को सामाजिक अपमान का सामना करवाती हैं। इसलिए किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए और हर छोटी-बड़ी बात माता-पिता या विश्वसनीय शिक्षक से साझा करनी चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का भी मौके पर समाधान किया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रश्न किए और सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिसर में “मुस्कान पेटी” रखवाई गई, जिसमें कोई भी छात्र-छात्रा बिना नाम बताए अपनी समस्या, शिकायत या किसी अनैतिक गतिविधि की गोपनीय सूचना डाल सकता है। पुलिस द्वारा इस पेटी को नियमित रूप से खोला जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में SDOP बड़नगर महेंद्र परमार, थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक नारायण वास्कले, आरक्षक हरीश, महेश मौर्य, मन्नालाल यादव, संस्थाध्यक्ष कमलसिंह राजावत, संचालक जितेंद्र राजावत, प्राचार्या सुश्री ललिता भाटिया, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं लगभग 500 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। मुस्कान अभियान के तहत पुलिस अब लगातार स्कूल-स्कूल जाकर बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए जागरूक कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: कुख्यात बदमाश विनोद मराठा जिलाबदर उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार इंदौर पुलिस की त्रिवेणी: डिलेवरी कंपनियों को सख्त हिदायत, ट्रैफिक प्रहरियों का सम्मान और 15 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार