इंदौर: ई-कॉमर्स डिलेवरी कंपनियों को यातायात नियमों की सख्ती से पालना करने के निर्देश

इंदौर, 25 नवंबर। शहर में बढ़ते ऑनलाइन डिलेवरी वाहनों से यातायात और सुरक्षा पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकइट, जेप्टो, रैपिडो, फ्लिपकार्ट सहित सभी प्रमुख ई-कॉमर्स एवं डिलेवरी प्लेटफॉर्म के इंदौर प्रबंधकों के साथ बैठक की।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि डिलेवरी की गति जरूरी है, लेकिन यह आमजन की सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी की कीमत पर नहीं हो सकती। उन्होंने सभी कंपनियों को तत्काल प्रभाव से निम्न निर्देश दिए:

  • सभी डिलेवरी एजेंट हेलमेट, गति सीमा और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।
  • हर डिलेवरी बॉय का पुलिस वेरिफिकेशन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन दस्तावेज अनिवार्य हों।
  • डिलेवरी हब और रेस्तरां के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग पूरी तरह बंद हो।
  • कंपनियों द्वारा अपने कर्मियों को नियमित यातायात एवं सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए।
  • सुरक्षा संबंधी मामलों में पुलिस को त्वरित डेटा उपलब्ध कराया जाए।

सभी कंपनी प्रतिनिधियों ने निर्देशों का पालन करने और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस उपायुक्त (जोन-2) कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह, राजेश दंडोतिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रैफिक प्रहरी अभियान: 1803 नागरिक अब पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुधार रहे यातायात व्यवस्था

इंदौर, 25 नवंबर। शहर को जाम-मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किए गए “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब तक 1803 जागरूक नागरिक इस अभियान से जुड़कर विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में पुलिस की मदद कर रहे हैं।

सोमवार को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 ट्रैफिक प्रहरियों — राजकुमार जैन, मुरली खंडेलवाल, विजय बारोले, कृष्ण बिहारी जाटव और सुनीता सिरसाट को शील्ड, प्रशस्ति-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही 10 नए ट्रैफिक प्रहरियों को कैप, जैकेट, लाइट बेटन और उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा, “हमारा उद्देश्य नागरिकों को यातायात व्यवस्था का हिस्सा बनाना है। जो भी जुड़ना चाहे, दिए गए QR कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भरें और अपने सुविधानुसार समय व चौराहा चुनकर ट्रैफिक प्रहरी बन सकते हैं।”

बेहतर पुलिसिंग का सम्मान: 15 पुलिसकर्मियों को मिला नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र

इंदौर, 25 नवंबर। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में सोमवार को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने 15 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्य रूप से सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:

  • निरीक्षक सीमा भण्डारी (यातायात) — घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने पर
  • आरक्षक देवेन्द्र अम्ब, कैलाश विश्वकर्मा — नाबालिग अपहृताओं को बरामद करने पर
  • कनाडिया थाना टीम — चेन स्नैचर गैंग पकड़कर 5 लाख का माल बरामद करने पर
  • बाणगंगा टीम — पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को हरियाणा से पकड़ने पर
  • छत्रीपुरा टीम — 18 लाख का सोना व गलाने की मशीन बरामद करने पर
  • यातायात प्रभारी चिरौंजी लाल धाकड़ — मालगंज चौराहे पर बेहतरीन प्रबंधन पर
  • अपराध शाखा के संतोष सिंह सेंगर व संजय बारोड — 82 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित तस्कर पकड़ने पर

पुलिस आयुक्त ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यही टीमवर्क और समर्पण इंदौर को सुरक्षित शहर बनाने में मदद कर रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading