इंदौर, प्रदीप चौधरी।।द्वारकापुरी पुलिस ने शहर के कुख्यात अपराधी विनोद मराठा (32 वर्ष) को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, रास्ता रोककर धमकाने, अवैध हथियार रखने, चाकूबाजी और जुआ अधिनियम सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले इंदौर शहर और देहात के विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।विनोद पिता रमेश मराठा (उम्र 32 वर्ष, निवासी 42/2 पंचमूर्ति नगर, थाना छत्रीपुरा) की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त इंदौर के प्रस्ताव पर न्यायालय से 6 माह के लिए इंदौर शहर तथा सीमावर्ती जिलों उज्जैन, देवास, खरगोन और धार से जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह इंदौर में ही देखा गया।जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध थाना द्वारकापुरी में अपराध क्रमांक 583/2025 धारा 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, सउनि रामगोपाल वर्मा, आरक्षक अरुण जाट और आरक्षक कृष्णचंद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि शहर में सक्रिय बदमाशों और आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा जिलाबदर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ की स्वीकृति बड़नगर : मुस्कान अभियान के तहत लोटस स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी