इंदौर। प्रदीप चौधरी।। बंगाली चौराहा क्षेत्र में आज दोपहर कनाडिया रोड से पलासिया की ओर आ रही क्रेटा में अचानक आग भड़क गई। वाहन के आगे वाले हिस्से से धुआँ निकलते ही चालक नीचे उतर गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। आग देखते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा होकर वीडियो बनाती रही। मौके पर मौजूद सोनू दीवान निवासी सवीद नगर, उनके साथी और पास के राजगीरों ने नजदीकी फिंगर फैक्ट्री ऑफिस से बोरिंग का पानी भर-भरकर आग बुझाने की कोशिश की। लगातार प्रयास से लपटों पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। घटना की सूचना। खजराना एसीपी कुंदन मंडलोई को दी गई। कुछ ही देर में खजराना और तिलक नगर थाना टीमें पहुँच गईं। पुलिस ने ट्रैफिक रोककर वाहन को किनारे लगवाया। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड और जोन 19 का नगर निगम टैंकर भी आ गया। कार क्रमांक MP09 WJ 6914 बताया गया है। फिलहाल किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: गिरनारी गार्डन के पास एक्टिवा पर सवार तीन युवक खुलेआम बीयर पीते दिखे, पुलिस को दी जा रही सूचना दिवंगत निरीक्षक स्व. शर्मा के परिजन को 1 करोड़ की स्वीकृति