इंदौर, मध्य प्रदेश (अज़ीज़ुर रहमान अंसारी, न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड) इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के गिरनारी गार्डन के पास मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। तीन युवक एक्टिवा स्कूटर (रजिस्ट्रेशन नंबर – MP-09-DH-9656) पर सवार होकर सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम बीयर पीते नज़र आए। यह कृत्य मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से संबंधित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इससे शहर की साफ-सुथरी और अनुशासित छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। घटना की जानकारी तत्काल परदेशीपुरा पुलिस थाने को दी जा रही है। वाहन नंबर और स्थान के आधार पर पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। इंदौर पुलिस पिछले कुछ महीनों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियाँ देखे तो बिना देर किए 112, 100 या नजदीकी थाने पर सूचना दें। शहर को सुरक्षित और शालीन बनाए रखने में हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। View this post on Instagram https://www.instagram.com/reel/DRc2UByCEIs/?igsh=dXY4Y2RrM2Y0MDdl Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धर्मेंद्र के अभिनय को मांडू से मिली थी उड़ान, तीन फिल्मों की शूटिंग के दौरान महीनों रुके थे मांडू में चलती क्रेटा में लगी आग, बड़ा हादसा टला