इन्दौर से अजीजूर रहमान, न्यूज नेशनल वर्ल्ड इन्दौर। शहर के व्यस्त तीन पुलिया क्षेत्र में स्थित परदेशीपुरा पुलिस चौकी का मुख्य नामपट्टिका (बोर्ड) वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। बोर्ड पर लगे अक्षरों की स्याही और मात्राएँ पूरी तरह मिट चुकी हैं, जिससे दूर से पढ़ना तो दूर, पास खड़े होकर भी “परदेशीपुरा पुलिस चौकी” और “इन्दौर नंदा नगर” जैसे शब्द मुश्किल से समझ आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले 4-5 साल से बनी हुई है। रात के समय या तेज धूप में तो बोर्ड बिलकुल अस्पष्ट हो जाता है। आपात स्थिति में कोई नया व्यक्ति या बाहर से आया नागरिक पुलिस चौकी ढूंढने में परेशान हो जाता है। “यहाँ रोज सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, लेकिन बोर्ड देखकर कोई समझ ही नहीं पाता कि ये पुलिस चौकी है। कई बार तो लोग पूछते फिरते हैं कि थाना कहाँ है?” – तीन पुलिया के रहिवासी मोहम्मद शकील ने बताया। नामपट्टिका की यह जर्जर हालत न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि को खराब कर रही है, बल्कि आम नागरिकों को आवश्यक सरकारी सुविधा की पहचान में भी बाधा डाल रही है। लोगों ने मांग की है कि, पुराना बोर्ड हटाकर नया और स्पष्ट अक्षरों वाला नामपट्टिका शीघ्र लगाया जाए। आमजन की सुविधा और प्रशासन की गरिमा को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि संबंधित विभाग जल्द ही इस छोटी लेकिन जरूरी समस्या का समाधान करेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में सन्मति स्कूल के 300 छात्रों ने सीखा डिजिटल सुरक्षा का पाठ