बालाघाट-राजनांदगांव बॉर्डर19 नवंबर 2025दो साल पहले तीन महिला नक्सली मारने पर मिला था आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन, दिसंबर में होने वाली थी शादी राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)-बालाघाट (मध्यप्रदेश) सीमा के घने जंगलों में बुधवार तड़के मध्यप्रदेश की हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में बालाघाट हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा (35) वीरगति को प्राप्त हो गए। View this post on Instagram तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र) की संयुक्त टीम ने बड़े नक्सली कमांडर की सूचना पर सर्चिंग शुरू की थी। सुबह करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा आगे बढ़कर अपनी टीम को कवर दे रहे थे, तभी उन्हें सीने और पेट में गोलियां लगीं। साथियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और हेलिकॉप्टर से भोपाल रवाना किया, लेकिन रास्ते में वे शहीद हो गए। शहीद आशीष शर्मा मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मूल निवासी थे। फरवरी 2023 में बालाघाट के रौंड़ा जंगल में तीन खतरनाक महिला नक्सलियों को मार गिराने की वजह से सब-इंस्पेक्टर से सीधे इंस्पेक्टर का आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन मिला था। इसके अलावा उन्हें दो बार राष्ट्रपति वीरता पदक से भी नवाजा जा चुका था। सबसे दुखद बात यह कि उनकी शादी दिसंबर 2025 में तय हो चुकी थी। शहीद के पार्थिव शरीर को नरसिंहपुर लाया जा रहा है। नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना खुद उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा,“वीर सपूत इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को हम अंत तक लड़ेंगे। शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है।” डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा, “आशीष जैसे जांबाज़ अफसर देश की असली ताकत हैं। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम नक्सलियों का सफाया करके रहेंगे।” मुठभेड़ स्थल पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नक्सली पक्ष को भी भारी नुकसान हुआ है। देश एक और बहादुर बेटे को सलाम करता है।जय हिंद। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भैंस चोरी के प्रार्थी ने पुलिस का सम्मान कर धन्यवाद दिया इन्दौर: परदेशीपुरा पुलिस चौकी का नाम बोर्ड फीका, लोगों को हो रही पहचान में दिक्कत