सतर्कता ही साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे बड़ा हथियार: राजेश दंडोतिया इंदौर। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने अपनी टीम के साथ सन्मति हायर सेकेंडरी स्कूल पहुँचकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 300 छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी fraud, सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और निजी जानकारी लीक होने के खतरों के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री दंडोतिया ने कहा, “आज का दौर पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। एक छोटी सी लापरवाही भी आपकी जमा-पूँजी और निजी जानकारी चंद सेकंड में गायब कर सकती है। इसलिए हर डिजिटल कदम सोच-समझकर उठाएँ।” उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत करने के आसान तरीके भी बताए: राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930 पोर्टल: cybercrime.gov.in इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 70491-24445 इंदौर पुलिस का नया हथियार – Safe Clicks AI चैटबॉटकार्यक्रम में बच्चों को इंदौर पुलिस के नवीनतम AI आधारित चैटबॉट “Safe Clicks – AI Agentic Solutions” से भी रूबरू कराया गया। यह चैटबॉट 24×7 साइबर फ्रॉड से बचने की सटीक और तुरंत जानकारी देता है। छात्र इसे तीन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं: वेबसाइट: https://safeclicks.in व्हाट्सएप नंबर: 70491-08197 QR कोड स्कैन करके कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया और कई बच्चों ने मौके पर ही Safe Clicks चैटबॉट से सवाल-जवाब किए। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ममता शर्मा ने इंदौर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह पहल आज के बच्चों के लिए बेहद जरूरी और उपयोगी है। इंदौर पुलिस की यह साइबर पाठशाला शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में लगातार जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इन्दौर: परदेशीपुरा पुलिस चौकी का नाम बोर्ड फीका, लोगों को हो रही पहचान में दिक्कत विश्व पर्यटक नगरी मांडू में आज से विश्व धरोहर सप्ताह शुरूः