इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1.30 लाख रुपए की कीमत) के साथ एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मयूर उर्फ बंटी पचौरी, निवासी गांधी नगर, इंदौर के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात पुरानी राजकुमार सब्जी मंडी, शिवाजी नगर क्षेत्र की है। क्राइम ब्रांच की टीम संदिग्धों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की हरकतें संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। View this post on Instagram नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मयूर उर्फ बंटी पचौरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। साथ ही मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त माल की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था, ताकि मोटा मुनाफा कमा सके। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है और केवल 10वीं तक पढ़ा है। उसके खिलाफ इंदौर शहर में पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा में क्राइम नंबर 203/2025 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कोटे डी’आवोर की महिला छात्रा 31 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज इंदौर : पुलिस और जनता का सीधा संवाद, मोहल्ला समिति बैठक में उमड़ी भीड़