इंदौर। आमिर खान। पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व सहयोग को और मजबूत करने के लिए मंगलवार 18 नवंबर 2025 को थाना आजाद नगर क्षेत्र के मुसाखेड़ी स्थित पालीवाल समाज धर्मशाला में विशेष मोहल्ला समिति बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कुमार सिंह, डीसीपी जोन-1 कृष्ण लाल चंदानी, एसीपी रविंद्र बिलवाल और थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया भी मौजूद रहे।

लगभग 250-300 क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुलकर अपनी बात रखी। नशे की बढ़ती समस्या, अवैध गतिविधियां, ट्रैफिक जाम सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी शिकायतों-सुझावों के त्वरित निपटारे का आश्वासन दिया गया।

बैठक में गोपनीय शिकायत-पत्र पेटी भी रखी गई, जिसमें लोगों ने बिना हिचक अपनी बात लिखकर डाली।

जनता ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और नशा मुक्त अभियान में पूरा सहयोग देने का वादा किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा, “आपकी सुरक्षा और शांति हमारी प्राथमिकता है। पुलिस और जनता मिलकर ही इंदौर को पूरी तरह सुरक्षित और नशा-मुक्त बना सकते हैं।”

ऐसे संवाद कार्यक्रम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जारी रहेंगे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading