एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में जीता कांस्य पदक

इंदौर। तमिलनाडु के चेन्नई में 5 से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित 23वीं मास्टर्स एथलेटिक्स एशियन चैंपियनशिप में इंदौर पुलिस की महिला निरीक्षक राधा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। इस उपलब्धि से उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस ही नहीं, पूरे इंदौर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में 22 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यातायात थाना प्रभारी के रूप में वर्तमान में पदस्थ निरीक्षक राधा यादव ने लॉन्ग जंप के अलावा 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और ट्रिपल जंप में भी हिस्सा लिया। लॉन्ग जंप में मिला कांस्य पदक उनके दमदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने निरीक्षक राधा यादव को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि राधा यादव ने खेल और ड्यूटी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन संतुलन बनाकर इंदौर पुलिस को गौरवान्वित किया है। भविष्य में भी उनसे ऐसी ही उपलब्धियों की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राधा यादव को शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता से विभाग में खुशी का माहौल है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading