इंदौर, 17 नवंबर 2025।।श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के फोरेंसिक साइंस विभाग के करीब 90 छात्र-छात्राओं ने आज पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को: डायल-112 आपातकालीन सेवा का लाइव डेमो CCTV सर्विलांस सिस्टम की कार्यप्रणाली पुलिस कंट्रोल रूम का पूरा ऑपरेशन विस्तार से समझाया गया। एसीपी दिनेश सिंह ठाकुर सहित कंट्रोल रूम स्टाफ ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और आपात स्थिति में सही तरीके से सूचना देने का प्रैक्टिकल ज्ञान दिया। पुलिस का उद्देश्य: युवाओं में कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाना। छात्रों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाल दिवस पर मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की अनोखी पहल इंदौर पुलिस की महिला निरीक्षक राधा यादव ने रचा इतिहास