इंदौर। नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वल्लभ नगर निवासी एक युवक को 19 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउनशुगर की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी एमआर-10 रोड पर आईएसबीटी की ओर किसी को ड्रग्स सप्लाई करने वाला था। विंग के निरीक्षक श्री पद्म सिंह कायत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यश पिता कल्याण सिंह, निवासी वल्लभ नगर, एमआर-10 रोड पर आईएसबीटी की दिशा में ब्राउनशुगर की सप्लाई करने जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक कायत ने तुरंत टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर टीम ने घेराबंदी की और युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 19 ग्राम ब्राउनशुगर बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में विंग के प्रभारी आरक्षक ओम प्रकाश, पंकज जयभाय और आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रही। नारकोटिक्स विंग की यह कार्रवाई शहर में ड्रग्स तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैश का ‘डॉक्टर मॉड्यूल’: तुर्की से सेशन ऐप तक, आतंक का नया नेटवर्क इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स मामले में 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार