इंदौर। आमिर खान। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स तस्करी के बड़े प्रकरण में एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तुकोगंज क्षेत्र से उसे दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी से रिमांड प्राप्त कर गैंग के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रेहान खान, निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है। वह केवल 9वीं कक्षा तक पढ़ा है और टेंट की दुकान में काम करता है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके गांव प्रतापगढ़ में ज्यादातर लोग MD ड्रग्स की तस्करी में लगे हुए हैं। वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाता था। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 103/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है। घटना कंचन बाग तुकोगंज क्षेत्र की है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में ड्रग्स तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने गोपनीय सूचनाओं के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की। पहले इसी प्रकरण में 255 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी नसीब खान और साहिल मंसूरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अन्य अपराधियों की संलिप्तता बताई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की मदद से रेहान खान को ट्रेस कर पकड़ा। आरोपी ने प्रकरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। क्राइम ब्रांच थाना में NDPS एक्ट के तहत विवेचना जारी है। पुलिस रिमांड पर लेकर गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश और पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई ड्रग्स माफिया पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई, 19 ग्राम ब्राउनशुगर के साथ युवक गिरफ्तार इंदौर: बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, एक दिन में 1170 चालान