इंदौर। आमिर खान।। बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को शहर के स्कूल-कॉलेज प्रशासकों और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुई बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, डीसीपी (यातायात) आनंद कलादगी सहित यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा, “बच्चों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।” उन्होंने तुरंत लागू करने के लिए ये निर्देश दिए: View this post on Instagram सभी बसों में जीपीएस, सीसीटीवी और स्पीड गवर्नर (40 किमी/घंटा से अधिक नहीं) अनिवार्य। अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट जरूरी। खराब बसों का संचालन तुरंत बंद करें। ड्राइवरों का वैध भारी लाइसेंस, आंखों की जांच, पुलिस वेरिफिकेशन और नशा मुक्त प्रमाण अनिवार्य। बच्चों से ड्राइवरों के व्यवहार व बस की खराबी का फीडबैक लें। यातायात पुलिस ने सुरक्षा चेकलिस्ट व शपथ-पत्र सभी को सौंपा। कुछ स्कूलों ने ब्रीथ एनालाइजर और नवीन सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की, जिसकी पुलिस आयुक्त ने सराहना की और सभी को अपनाने को कहा। सभी स्कूल-कॉलेज प्रशासकों ने पूर्ण सहयोग और सुरक्षा मानकों का पालन करने का आश्वासन दिया। यातायात पुलिस अब अभियान चलाकर स्कूल बसों की नियमित जांच करेगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किरायेदार-मजदूरों की जानकारी छिपाने पर 11 पर कार्रवाई सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बनी भावान्तर योजना : डॉ. यादव